जयपाल खटाना

जयपाल खटाना
खटाना: संख्या और क्षेत्र विस्तार की दृष्टी से खटाना गुर्जरों का एक राजसी गोत्र हैं| अफगानिस्तान में यह एक प्रमुख गुर्जर गोत्र हैं| पाकिस्तान स्थित झेलम गुजरात में खाटाना सामाजिक और और आर्थिक बहुत ही मज़बूत हैं| पाकिस्तान के गुर्जरों में यह परंपरा हैं कि हिन्द शाही वंश के राजा जयपाल और आनंदपाल खटाना थे| आज़ादी के समय भारत में झाँसी स्थित समथर राज्य के राजा खटाना गुर्जर थे, ये परिवार भी अपना सम्बंध पंजाब के शाही वंश के जयपाल एवं आनंदपाल से मानते हैं और अपना आदि पूर्वज कैद राय को मानते हैं| राजस्थान में पंजाब से आये खटाना को एक वर्ग को तुर्किया भी बोलते हैं| पाकिस्तान में हज़ारा रियासत भी खटाना गोत्र की थी|

खटाना गुर्जर संभवतः मूल रूप से चीन के तारिम घाटी स्थित खोटान के मूल निवासी हैं| खोटान का कुषाणों के इतिहास से गहरा सम्बन्ध हैं| यूची-कुषाण मूल रूप से चीन स्थित तारिम घाटी के निवासी थे| खोटान भी तारिम घाटी में ही स्थित हैं| हिंग-नु कबीले से पराजित होने के कारण यूची-कुषाणों को तारिम घाटी क्षेत्र छोड़ना पड़ा| किन्तु कुशाण सम्राट कनिष्क महान ने चीन को पराजित कर तारिम घाटी के खोटान, कशगर और यारकंद क्षेत्र को दोबारा जीत लिया था| यहाँ भारी मात्रा में कुषाणों के सिक्के प्राप्त हुए हैं| कनिष्क के सहयोगी खोटान नरेश विजय सिंह को तिब्बती ग्रन्थ में खोटाना राय लिखा गया हैं|

सभवतः खटाना गोत्र का सम्बन्ध किदार कुषाणों से हैं| समथर रियासत के खटाना राजा अपना आदि पूर्वज पंजाब के राजा कैदराय को मानते हैं| कैदराय संभवतः किदार तथा राय शब्द से बना हैं| किदार कुषाणों का पहला राजा भी किदार था|

यह शोध का विषय हैं की किदार कुषाणों के पहले शासक किदार का कोई सम्बन्ध खोटान या खोटाना राय विजय सिंह था या नहीं?
इस लेख का डाँ.सुशील भाटी जी का धन्यवाद जिन्होने इस ओर ध्यान देकर ऐक मिटते हुऐ महान हिन्दू राजा के वंशजो का वर्णन कर के इतिहास मे चार चाँद लगा दिये हैं।#Gurjaratra Sawaibhoj #Mihirbhoj #Gujarat #Gurjarpratihar Rajasthan #Pratihar #Nagbhatt #GreatkingofIndia सवाईभोज  #Chouhan_vansh #harischdra_pratihar #VeerGurjar.*#gurjar_pritihar_samrat_mihir_ 
#Gurjar_pritihar #gurjar_history  #गुर्जर_प्रतिहार #गुर्जरइतिहास #मिहिर_भोज #नागभट्ट_द्वितीय #प्रतिहार #गुर्जर_प्रतिहार_साम्राज्य #गुर्जर_राजवंश #प्रतिहार_क्षत्रिय_राजवंश_वंश#मिहिरभोज_प्रतिहार #नागभट्ट_प्रतिहार #हरिश्चंद्र_प्रतिहार #प्रतिहार #prithviraj_chouhan #harischandra_pratihar #क्षत्रिय_धर्म_युगे_युगे #mihirkul_hoon #मिहिरभोज #दद्दा_गुर्जर

Comments

Popular posts from this blog

Gurjar Maharaja Sawai Bhoj

गुर्जर प्रतिहार शासकों और आर्य संस्कृति के बारे में विद्वानों के मत — भाग — 1

गुर्जर साम्राज्य