मोहम्मद_गोरी_को_हराने_वाली_गुर्जर_रानी_नायका
भारतीय इतिहास के #अलोपित पन्नों से...
#गुर्जर_से_गुर्जरात्रा_अब_गुजरात...
🏹🏹🏹🏇🤺🤺🤺
इतिहासकारों के अनुसार आज का गुजरात कभी गुर्जरात्रा कहलाता था और यहां क्षत्रिय गुर्जर वंश का शासन लंबे समय तक रहा।
भारत भूमि आदिकाल से वीरों की धरती रही है और राजस्थान सहित अन्य प्रांतों में क्षत्रिय वंश ने मुगल आतताईयों के छक्के छुड़ा दिए थे।
आज की प्रस्तुति में क्षत्रिय गुर्जर वंश से रानी नायका की वीरता पूर्ण कहानी प्रस्तुत है।#Gurjaratra Sawaibhoj #Mihirbhoj #Gujarat #Gurjarpratihar Rajasthan #Pratihar #Nagbhatt #GreatkingofIndia सवाईभोज #Chouhan_vansh #harischdra_pratihar #VeerGurjar.*#gurjar_pritihar_samrat_mihir_
#Gurjar_pritihar #gurjar_history #गुर्जर_प्रतिहार #गुर्जरइतिहास #मिहिर_भोज #नागभट्ट_द्वितीय #प्रतिहार #गुर्जर_प्रतिहार_साम्राज्य #गुर्जर_राजवंश #प्रतिहार_क्षत्रिय_राजवंश_वंश#मिहिरभोज_प्रतिहार #नागभट्ट_प्रतिहार #हरिश्चंद्र_प्रतिहार #प्रतिहार #prithviraj_chouhan #harischandra_pratihar #क्षत्रिय_धर्म_युगे_युगे #mihirkul_hoon #मिहिरभोज #दद्दा_गुर्जर
प्रसिद्ध इतिहासकार व लेखक शाहिद रहीम अपनी पुस्तक ‘संस्कृति और संक्रमण’ के पृष्ठ 243 पर लिखते हैं- ‘1026 ई. से 1174 ई. तक की डेढ़ शताब्दी में कोई आक्रमण (भारत पर) नहीं हुआ लेकिन संक्रमण के राजनीतिक प्रभाव से स्थिति इतनी दुरूह हो गयी कि संपूर्ण भौगोलिक क्षमता को आधार बनाकर कोई केन्द्रीय सत्ता स्थापित न हो सकी।
धरती के शहरनुमा टुकड़ों वाले कई रजवाड़े और सरदार उभर आए। उत्तर भारत में तोमर (दिल्ली) चौहान (अजमेर) राठौर (कन्नौज) चंदेल (बुंदेलखण्ड) पाल (बिहार) सेन (बंगाल) चालुक्य (गुजरात) शिशोदिया (मेवाड़) आदि की क्षत्रिय रियासतें थीं। दक्षिण में चोल, चेरे, पल्ल्व और पाण्डेय कबीलों की छोटी-छोटी हुकूमतें थीं। उत्तर और दक्षिण के ये रजवाड़े आपस में ही लड़ते रहने के आदी हो गये थे।’
●
शाहिद जी ने भारत की तत्कालीन राजनीतिक स्थिति का यह बहुत सुंदर वर्णन किया है। यद्यपि चक्रवर्ती सम्राट बनने के लिए राजाओं का परस्पर युद्घरत रहना उचित माना गया है, परंतु इसकी भी अपनी सीमाएं हैं। जब राजाओं के पारस्परिक युद्घों से जनता का विनाश होने लगे या जनता एक दूसरे राज्य की जनता को परस्पर ईर्ष्या भाव से देखने लगे तो उस समय समझना चाहिए कि ऐसे युद्घों से हमारा नैतिक और राजनैतिक पतन हो रहा है। ऐसे ईर्ष्याभाव से हम अपना बहुत कुछ खो चुके थे, परंतु यहां खोने की दुष्ट परंपरा का उल्लेख करने का उद्देश्य नहीं है। यहां जानबूझकर विलुप्त किये गये इतिहास के कुछ गौरवपूर्ण रत्नों को प्रस्तुत करना ही उद्देश्य है।
●
राजस्थान की भांति गुजरात की भूमि ने भी हमें ऐसे कई रत्न दिये हैं जिनके दिव्य तेज से इतिहास आज तक जगमगा रहा है।
गुजरात के चालुक्यों को कई इतिहासकारों ने गुर्जर वंश का माना है। गुजरात को प्राचीन काल में गुर्जरात्रा अर्थात गुर्जरों के अधिकार वाला क्षेत्र कहा जाता था। कुक्क नामक एक गुर्जरवंशीय शासक के विक्रम संवत 918 के लेख में चालुक्यों को गुर्जर कहा गया है। जैसे गुर्जर शासक भीम चालुक्य भीमदेव प्रथम और उसके पुत्र गुर्जर शासक कर्ण चालुक्य मल्ल और महाराजाधिराज चालुक्य कुमार पाल को गुर्जरवंश से जोड़ा गया है। इसी प्रकार अन्य लेखों में जयसिंह चालुक्य को गुर्जर मण्डल का शासक कहा गया है। उसकी राजधानी अनहिल पट्टन (अन्हिलवाड़ा) कही गयी है। इस पट्टन शब्द से ही पट्टिका या पट्टी शब्द प्रचलित हुआ जो आजकल भी गुर्जरों के बहुत से गांवों में किसी मोहल्ले विशेष के लिए बोला जाता है।
●
इसी प्रकार खेतों के बड़े समूह को आज तक भी पाट कहने का प्रचलन गुर्जरों में है। ये सब बातें गुर्जरों में अपने बीते हुए साम्राज्य के स्वर्णिम काल को किसी न किसी रूप में स्मृति में बनाये रखने की ही प्रवृत्ति का परिचायक है। यद्यपि आजकल यह सब परंपरा में ही परिवर्तित होकर रह गया है, क्योंकि अनहिल पट्टन भी अनहिल पट्टन नहीं रही है, अपितु अन्हिलवाड़ा हो गयी है। गुजरात के चालुक्य ही सोलंकी कहे जाते हैं।
●
मोहम्मद गोरी के समय अन्हिल पट्टन पर अल्पव्यस्क मूलराज नामक शासक का शासन था। मूलराज की माता रानी नायका अपने अल्पवयस्क पुत्र की संरक्षिका के रूप में यहां शासन कर रही थी। रानी नायका बहुत ही कुशल नीतिनिपुण और कूटनीतिज्ञा थीं। उन्हें नारी समझकर ही गौरी ने अन्हिलवाड़ा पर 1175 ई. में आक्रमण कर दिया।
●
रानी के समक्ष अपने स्वर्गीय राजा के पश्चात परीक्षा की विकट घड़ी आ उपस्थित हुई। वह अपने पति, अपनी प्रजा और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य भाव से भर उठी। रानी विदेशी आततायी आक्रांता को धूल चटाने की योजना बनाने लगी। उस समय गुजरात का प्रमुख सोलंकी भीमदेव गुर्जर था। उसने रानी नायका की सहायता के लिए अपनी सेवाएं दीं और स्वयं ही नहीं अपितु कई राजाओं को लेकर वह विदेशी शासक के विरूद्घ युद्घ के मैदान में आ डटा। इतना ही नहीं रानी नायका ने भी अपनी एक अनोखी योजना पर कार्य किया। अपनी पीठ पर अपने अल्पवयस्क राजकुमार को बांधकर लायी और युद्घ के मैदान में चण्डी बनकर कूद पड़ी।
●
इस घटना का उल्लेख वीर सावरकर जी ने अपनी पुस्तक ‘भारतीय इतिहास के छह स्वर्णिम पृष्ठ’ में इस प्रकार किया है:-
‘गुजरात के मुख्य राजा की मृत्यु हो जाने से वहां की रानी और सैनिक अधिकारियों ने मृत राजा के बहुत ही छोटे बच्चे को उस राज्य पर बिठा दिया था। इसलिए मोहम्मद को वह राज्य दुर्बल दिखाई पड़ा और उसने उस पर चढ़ाई कर दी। किंतु आपातत: दिखने वाली इस दुर्बल परिस्थिति ने मोहम्मद गोरी के छक्के छुड़ा दिये। मोहम्मद गोरी की चढ़ाई होते देख गुजरात की हिंदू सेना स्वयं आगे बढ़कर आबू पहाड़ के आस-पास तक आ धमकी। कहना न होगा कि उनसे सहानुभूति रखने वाले कुछ हिंदू राजाओं ने भी उसे इस पहल में पूरी सहायता की। रानी ने वहां बड़ी शूरता के साथ सामना किया। वह अपने लाडले नन्हे राजा को हिंदू सेना के सामने ले आयी और इन शब्दों में उन सबका आह्वान किया कि -
'यह बाल राजा आप लोगों की गोद में डाल रही हूं। प्राणपण से इसकी रक्षा कीजिए।'
●
तत्काल आग भड़क उठी और सारी हिंदू सेना और आस-पास के सहायक हिंदू नरेश भी मोहम्मद गोरी के साथ इतने आवेश से लड़े कि मार से मात खाकर उसकी सारी सेना दशों दिशाओं में भाग निकली। बड़े कष्ट से मोहम्मद गोरी प्राण बचाकर जो भागा तो अपने अधीन सीमा प्रदेश में ही जाकर रुका।
यह था रानी नायका गुर्जर का अद्भुत शौर्य।
●
भारतीय नरेशों ने यहां एक साथ कई प्राचीन भारतीय राजनीतिक मूल्यों का परिचय दिया।
इनमें प्रथम था- नारी का सम्मान करना।
दूसरा था- विदेशी शत्रु के समक्ष हमारे मतभेद कुछ नहीं, हम उसके लिए सब एक हैं।
तीसरा था- अदम्य साहस और देशभक्ति।
चौथा था – अपने समकक्ष से यदि उसके जीवन काल में कुछ मतभेद भी रहे तो उसके स्वर्गवासी होने पर उसकी संतान से कोई वैर विरोध न रखने का।
इन सारे गुणों का सम्मिलन हुआ तो विदेशी आक्रांता पूंछ दबाकर युद्घ क्षेत्र से भाग खड़ा हुआ।
●
प्रसिद्ध इतिहासकार पी.एन. ओक ने अपनी पुस्तक ‘भारत में मुगल सुल्तान’ भाग-1 के पृष्ठ 95 पर इस युद्घ में संलिप्त रहे भीमदेव गुर्जर द्वितीय के विषय में लिखा है कि - 'इस हिंदू राजा ने बड़े ओज और उत्साह से पीट-पीटकर गौरी के दुष्ट दल की केवल पीठ ही नहीं तोड़ी, अपितु भारत की सीमा के बाहर तक उसे खदेड़-खदेड़ कर मारा। इस मार से गौरी इतना भयभीत हो गया था कि आगामी 20 वर्षों तक गुजरात पर बुरी नजर डालने का उसका साहस भंग हो गया।’
इतिहास के इस स्वर्णिम पृष्ठ को जान-बूझकर उपेक्षित किया गया है।
■ रानी लक्ष्मी बाई बनी रानी नायका का अवतार !!
रानी नायका की अवतार 1857 की क्रांति के समय रानी लक्ष्मीबाई बनी थीं जिन्होंने अपने अल्पवयस्क पुत्र को पीठ पर बांधकर युद्घ किया था। रानी लक्ष्मीबाई दुर्भाग्यवश अपने राज्य की रक्षा नहीं कर पायीं, यह एक अलग बात है। परंतु उन्होंने रानी नायका का अनुकरण कर अपने अद्भुत राजनीतिक और रणनीतिक कौशल का परिचय तो दिया ही था। आवश्यकता दोनों रानियों के भारत की स्वतंत्रता में दिये गये योगदान को महिमामंडित करने की है।
●
जब जब कभी मतभेदों के उपरांत भी एक राजा के विदेशी शत्रु के लिए अपने दूसरे स्वदेशी राजा को दिये गये सहयोग को मैं इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों पर देखता हूं तो सुब्रह्मण्यम भारती की ये पंक्तियां अनायास ही समरण हो आती हैं, मानो कवि ने ऐसे महान देशभक्त राजाओं का कीर्तिगान किया हो-
‘एक मां की कोख से ही जन्मे हम।
अरे विदेशियों ! हम अभिन्न हैं।
मनमुटाव वो क्या होता है? हम भाई-भाई ही रहेंगे।।
हम वंदेमातरम् कहेंगे।
हजारों जातियों का यह देश,
सम्बल न मांगेगा तुमसे…..
अरे विदेशियों हम अभिन्न हैं।
एक मां की कोख से जन्मे हम….
हम वंदेमातरम् कहेंगे।’
■ मां भारती ने बांधे रखा सबको !!
वास्तव में भारत माता के प्रति समर्पण की यह उत्कृष्ट भावना हमें सदियों से एकता के सूत्र में बांधे रही है। हमने इस पावन भूमि को कभी भी एक भूमि का टुकड़ा नहीं माना, अपितु इसे माता समझा और स्वयं को इसका पुत्र माना। इसलिए अभी तक के इतिहास में (अर्थात 1175 ई. तक) एकाध अपवाद को छोड़कर अधिकांश अवसरों पर देशी राजाओं ने अपने साथी राजा का सहयोग किया और विदेशी आततायी को मार भगाने में सफलता प्राप्त की।
●
हां, अब से आगे ऐसी परिस्थितियां अवश्य बनीं कि जब देशी राजाओं में से किसी ने विदेशी आक्रांताओं को अपने देशी शासक के के विरुद्ध भड़काया उनकी यह कार्यशैली निश्चय ही नींद नहीं आ रही और इस निंदनीय कार्य शैली से ही भारत जैसे स्वतंत्रता प्रेमी देश के कुछ भूभाग को पराधीन करा गयी।
●
अब से पूर्व देशी राजाओं के युद्घ अपने राज्य विस्तार के लिए हुआ करते थे, जिन्हें किसी सीमा तक उचित माना जा सकता है, परंतु अब से आगे होने वाले युद्घों में पारस्परिक कलह, कटुता और वैमनस्यता झलकने लगी। इस कलह का लाभ विदेशी आततायियों को मिला।
■ रानी नायका को दो सम्मान !!
गजनवी के पश्चात मोहम्मद गोरी का गुणगान करना वर्तमान भारतीय इतिहास का एक बहुत बड़ा छल है। उस छल को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे बीच के काल में भारत मर ही गया था। गोरी जैसे क्रूर शासकों के क्रूर कृत्यों का वंदन इस प्रकार किया गया है कि जैसे वह बहुत बड़ा महात्मा हो जबकि रानी नायका जैसी वीर को सम्मान मिलना चाहिए था।
इस पर एक इतिहास लेखक पी.एन. ओक लिखते हैं-
‘क्या भारत में पवित्र उपदेशों का अकाल और अभाव था? क्या भारत के पास कृष्ण की गीता, शंकराचार्य का एकेश्वरवाद वेद और उपनिषद नहीं था।
●●●●●
(दादरी उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार श्री राकेश कुमार जी आर्य के आलेखों से ऐतिहासिक तथ्य साभार प्रस्तुत किये हैं।)
🙏
डॉ.भैरों सिंह गुर्जर
Comments
Post a Comment